अज्ञात भारी वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात साढे नौ बजे करीब भारी वाहन के टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया । आनन फानन में परिजन युवक को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  घटना के बाद परिजनों ने शव का अंतिम दाह संस्कार बलुआ घाट पर कर दिया ।

ताजपुर गांव के जोगिंदर मौर्य के दो पुत्र रोहित मौर्य और दीपक मौर्य है। 22 वर्षीय दीपक मौर्य सकलडीहा कस्बा के तेंदूईपुर गांव में इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री का काम करता था। रविवार की रात में करीब साढे नौ बजे बाइक लेकर ताजपुर के पेट्रोल टंकी से तेल लेने गया था । तेल लेकर वापस घर आ रहा था ।  इसी बीच सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात भारी वाहन के टक्कर से युवक वही पर गिर गया ।

जिससे गंभीर चोटे आई ,काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा । जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दिया।  मौके पर पहुंचे परिजन युवक की हालत देख जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगे । आनन फानन में सककलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ।  जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है । माता चंदा देवी पिता जोगिंदर सहित परिवार की अन्य लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।  वही कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछने पर पीएम की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया।

 

रिपोर्ट आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —