मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का वर्ष 24 में किया शिलान्यास 26 में लगाया जा रहा शिलापट्ट

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 9 मार्च वर्ष 2024 को धरहरा में स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है। लेकिन सोमवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के नवनिर्मित स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से शिलापट्ट पर लगाया जा रहा था।

शिलापट्ट पर विधायक और सांसद का नाम नहीं होने पर विधायक ने नाराजगी जताया। जिलाधिकारी और सांसद को फोन पर कार्यदायी संस्था की मनमानी के खिलाफ नाराजगी जताया। इस दौरान किसानों की समस्या सहित अन्य मुद्दों को विधान सभा में उठाने की बात कही।

विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने बताया कि धरहरा में 23 करोड़ 85 लाख की लागत से 8. 36 एकड़ में जिलास्तरीय स्टेडियम बनाये जाना प्रस्तावित है। मेरे द्वारा स्टेडियम की निरीक्षण की सूचना पर धरहरा में बन रही स्टेडियम की भूमि पर सोमवार को शिलान्यास का शिलापट्ट लगाया जा रहा है। जबकि शिलापट्ट पर 9 मार्च वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री की ओर से शिलान्यास किया जा चुका है।

जबकि स्टेडियम 2025 में स्वीकृत हुआ था। लेकिन 2026 में 2024 के शिलान्यास का शिलापट्ट लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शिलापट्ट तब लगाया गया, जब कार्यदायी संस्था को उनके निरीक्षण की जानकारी हुई। विधायक के अनुसार, यदि स्टेडियम 2024 में स्वीकृत हुआ था,

तो उसी समय शिलापट्ट लगाकर निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए था। प्रभुनारायण सिंह यादव ने जोर देकर कहा कि जब कार्य अब शुरू हुआ है, तो शिलापट्ट पर वर्तमान क्षेत्रीय सांसद और विधायक का नाम होना चाहिए।

 

रिपोर्ट आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —