आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डीसी (डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट) और आरपीएफ जवानों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना के बाद फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर डीएसएस नरेंद्र चाहर के घर पहुंच गए।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नरेंद्र की पत्नी ने सांसद से कहा कि जैसे मेरे पति को पीटकर लेकर जा रहे थे, वैसे ही वे लोग उनसे माफी मांगे और इसका वीडियो इंटरनेट पर सार्वजनिक हो।

इस पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि माफी वे तुम्हारे घर पर मांगने आएंगे। माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। उन्हें तो सजा दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद आरपीएफ अधिकारियों को भी खूब हड़काया।

‘सस्‍पेंड आरपीएफ कर्मियों का दूर ट्रांसफर किया जाए’
डीएसएस के घर पहुंचे राजकुमार चाहर ने कहा कि मैं नरेंद्र के सम्मान के लिए दौड़ कर आया हूं। आप मेरा परिवार हैं। सांसद ने कहा कि माफी से हल्की कोई बात नहीं हो सकती है। माफी तो वो तुम्हारे घर पर आकर मांग ही लेंगे। उन्हें दूर ट्रांसफर किया जाए।

बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सबके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद जब नरेंद्र के परिवार के लोग माफी की मांगने की बात कहने लगे तो सांसद राजकुमार चाहर भडक़ उठे। जाने की बात कहने लगे

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —