वाराणसी
आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिक भीड़ होने के बावजूद मंडलायुक्त ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जब भीड़ के कारण सभी फरियादियों का क्रमवार उनके पास पहुंचना कठिन हो गया, तब मंडलायुक्त स्वयं आगे बढ़कर फरियादियों के बीच पहुंचे और उनकी शिकायतें सुनीं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए तथा कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निपटाने के निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।









Users Today : 68
Users This Year : 23764
Total Users : 36357
Views Today : 195
Total views : 71461