यह फोन सैटेलाइट से कनेक्ट होकर काम करेगा. BSNL ने बताया कि इस हैंडसेट को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर Inmarsat के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है. भारत में सैटेलाइट फोन रखना गैरकानूनी है.
अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको पहले सरकार से परमिशन लेनी पड़ेगी. बिना परमिशन फोन खरीदना या रखना आपको कानूनी मुश्किल में डाल सकता है.
फोन को गिरने पर टूटने से बचाने के लिए रग्ड और ड्यूरेबल डिजाइन दिया गया है और इसकी बैटरी लंबी चलती है. BSNL ने अपनी पोस्ट में बताया है कि यह सैटेलाइट फोन डिफेंस, मैरीटाइम, आपदा प्रबंधन, माइनिंग, रिमोट ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रैवल आदि के लिए उपयुक्त है.
यानी कंपनी भी इसे आम आदमी को बेचने के लिए मार्केट नहीं कर रही है. सरकारी कंपनी के इस सैटेलाइट फोन की कीमत 1,34,166 रुपये रखी गई है. इसे आप अपने नजदीकी BSNL ऑफिस से खरीद सकते हैं.











Users Today : 129
Users This Year : 19555
Total Users : 32148
Views Today : 212
Total views : 63806