कुरु प्रधान पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से जाति सूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कपसेठी (वाराणसी)

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंजी. नवीन भारत ने कुरु गांव के ग्राम प्रधान के राजू तिवारी पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने थाना कपसेठी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, शुक्रवार को गांव में बातचीत के दौरान राजू तिवारी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और विवाद करते हुए अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव में नहीं रहने देने की बात कही। पीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना के समय पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू करने की बात कही है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई