रामनगर
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, रामनगर के सुसज्जित हाल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया लोकार्पण वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा एवं उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव की विधायक निधि से निर्मित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, रामनगर के नव-निर्मित एवं सुसज्जित हॉल का लोकार्पण विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने विधायक सौरभ का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक ने स्वयं अपने हाथों से उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।









Users Today : 54
Users This Year : 19389
Total Users : 31982
Views Today : 111
Total views : 63547