समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आगामी वाराणसी–मिर्जापुर खण्ड शिक्षक एम.एल.सी. निर्वाचन एवं वाराणसी–मिर्जापुर खण्ड स्नातक एम.एल.सी. निर्वाचन को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र के अनुसार फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल को वाराणसी–मिर्जापुर मण्डल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उन्हें वाराणसी–मिर्जापुर खण्ड शिक्षक एम.एल.सी. निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव तथा वाराणसी–मिर्जापुर खण्ड स्नातक एम.एल.सी. निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के चुनाव अभियान के समन्वय एवं सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाजवादी पार्टी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से पार्टी के चुनाव अभियान को नई गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
पार्टी ने वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र एवं बलिया के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करते हुए दोनों प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करें।











Users Today : 129
Users This Year : 19555
Total Users : 32148
Views Today : 212
Total views : 63806