वाराणसी
देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस सावन में काशी विश्वनाथ धाम में बड़ी राहत दी गई है। पूरे सावन माह में भक्तों का प्रवेश और निकास धाम के सभी 7 द्वारों से किया जाएगा।
यह निर्णय मंगलवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में धाम के सभागार में हुई बैठक में लिया गया। बैठक का उद्देश्य सावन में सुगम और सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा सावन
इस वर्ष सावन 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। अधिकारियों का अनुमान है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सालों की तुलना में काफी ज्यादा रहेगी।
बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए:
सुविधाओं की ऑडिट: धाम में श्रद्धालुओं से जुड़ी सभी सुविधाओं की ऑडिट कर कमियों को समय से दूर किया जाए
सफाई-सुरक्षा: सफाई और सुरक्षा पर विशेष फोकस रखा जाए और श्रद्धालुओं के साथ सद्व्यवहार हो
सीसीटीवी-बिजली: सुरक्षा के मद्देनजर सभी बिजली उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए
तार व्यवस्थित हों: धाम के बाहर गलियों में लटक रहे बिजली के तारों को तत्काल व्यवस्थित कराया जाए
उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में डीएम सत्येन्द्र कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण, डिप्टी कलेक्टर शम्भू शरण, एडीएम सिटी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन का दावा है कि इस बार की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।
रिपोर्ट – चंचल सिंह









Users Today : 51
Users This Year : 24228
Total Users : 36821
Views Today : 66
Total views : 72373