सकलडीहा,
सकलडीहा रजवाहा में नियमित पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की खेती कार्य बाधित है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को बलारपुर अमावल मार्ग पर किसानों ने सिंचाई विभाग की मनमानी को लेकर विरोध जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि एक दिन पानी छोड़ा जा रहा है। दूसरे दिन बंद रहता है। जिससे सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है।
सकलडीहा रजवाहा से
सकलडीहा,बलारपुर,पदुमनाथपुर,तेनुवट,अमावल,ओनावल,चतुर्भुजपुर,खोर,मनियारपुर,दुदौली,डैना सहित कई गांव के किसानों की खेती कार्य होता है। सकलडीहा रजवाहा से कई छोटी कुलावा और टेल तक पानी जाती है। किसानों का आरोप है कि इस समय सिंचाई को लेकर पानी की अति आवश्यकता है।
लेकिन सकलडीहा रजवाहा में नियमित पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों की खेती पिछड़ रहा है। एक दिन पानी छोड़ा जाता है तो दूसरे दिन बंद रहता है। ऐसे में किसान खेता की सिंचाई कार्य बाधित हो रहा है। किसानों ने सकलडीहा रजवाहा से लेकर घरचित माइनर में नियमित पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर विरोध जताया है।
चेताया कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर किसान यूनियन के माध्यम से एसडीएम से शिकायत किया जायेगा। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि सिंचाई विभाग के माध्यम से किसानों की समस्या का समाधान कराया जायेगा।
इस मौके पर रामअवध पांडेय,राणा राम,कवि यादव,घूरे,रविकांत पांडेय,प्रमोद,बलवंत रिंकू सिंह सहित अन्य रहे।









Users Today : 50
Users This Year : 24227
Total Users : 36820
Views Today : 65
Total views : 72372