पत्रकार हितों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का राष्ट्रव्यापी अभियान तेज, कानपुर में निकला विशाल पैदल मार्च

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कानपुर

पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रव्यापी अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन एम. डी. शर्मा के निर्देशन में कानपुर में पत्रकारों, मीडिया कर्मियों एवं अधिवक्ताओं ने विशाल पैदल मार्च निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

पैदल मार्च में बड़ी संख्या में पत्रकार, संपादक, फोटोजर्नलिस्ट, डिजिटल मीडिया प्रतिनिधि एवं अधिवक्तागण शामिल हुए। मार्च के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा, पेंशन व्यवस्था तथा फर्जी मुकदमों और उत्पीड़न पर रोक लगाने जैसी मांगों को जोरदार ढंग से उठाया गया। पूरे कार्यक्रम में पत्रकार एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में नारे गूंजते रहे।

ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, विशेष स्वास्थ्य कार्ड एवं स्वास्थ्य बीमा, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा योजना, जीवन एवं दुर्घटना बीमा, फर्जी मुकदमों से संरक्षण, राष्ट्रीय मीडिया आयोग के गठन तथा सरकारी विज्ञापनों के पारदर्शी एवं समान वितरण सहित सात प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. डी. शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों को सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक संरक्षण मिलना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नेशनल मीडिया प्रेस क्लब पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर निरंतर संघर्ष करता रहेगा। यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन देशभर में अपने जनजागरण अभियान को और व्यापक करेगा।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सहभागिता रही। उन्होंने पत्रकारों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए कहा कि पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए वे विधिक स्तर पर हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को नियमानुसार भारत सरकार तक भेजा जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पंडित रविन्द्र शर्मा, मंडल सलाहकार गोपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंडल महामंत्री वीरेंद्र शर्मा, अधिवक्ता मोर्चा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कटियार, मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद जुनेद, मंडल मंत्री पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला महामंत्री सुरेश सविता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, जिला मंत्री सौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, जिला उपाध्यक्ष (सामाजिक क्लब) शैलेन्द्र शुक्ला, जिला संगठन मंत्री सोहेल मंसूरी, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद शादाब रईस, कानपुर देहात जिला महामंत्री अनिल कुमार, जिला प्रचार मंत्री (सोशल मीडिया) दिनकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने पत्रकार एकता को मजबूत बनाने, निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करने तथा पत्रकार हितों की लड़ाई को देशव्यापी स्तर पर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई