जौनपुर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं जफराबाद विधानसभा के भावी विधायक नरेंद्र गिरि ने आज जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के उतरगामा, धर्मापुर पहुंचकर स्थानीय बनवासी परिवारों से मुलाकात की और उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विशेष रूप से रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा उनके सामने रखी, जिस पर श्री गिरि ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान नरेंद्र गिरि ने कहा कि राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक क्षेत्र के प्रत्येक गरीब, वंचित और बनवासी परिवार को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने नरेंद्र गिरि का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से उपेक्षित समस्याओं को पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने गंभीरता से सुना है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से सड़क, रास्ता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का समाधान शीघ्र होगा।
नरेंद्र गिरि की इस जनसंपर्क यात्रा से जफराबाद विधानसभा की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्र में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बढ़ती सक्रियता और जनता के बीच मजबूत होती पकड़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में व्यापक चर्चा है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस दौरे के बाद नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है। कि यदि जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी प्रकार जमीनी स्तर पर लगातार प्रयास होते रहे। तो आने वाले समय में जफराबाद विधानसभा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।











Users Today : 133
Users This Year : 19318
Total Users : 31911
Views Today : 251
Total views : 63415