वाराणसी
वाराणसी कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर के गुरुद्वारा गली में तारा देवी के आवास से अपोलो रेडियो की दुकान तक 270 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक निधि योजना वर्ष 2025–26 के अंतर्गत किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 17.57 लाख रुपये है।
कार्य का शुभारंभ सौरभ श्रीवास्तव विधायक, वाराणसी कैंट के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। पूजा अमोलक सिंह जी ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनोज यादव ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया, जबकि जितेंद्र पांडे एवं मदन मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण किया।

इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो जिलाअध्यक्ष संतोष द्विवेदी , महानगर मंत्री अनुपम गुप्ता , भाजयुमो महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव , रितेश राय, रितेश पाल , आलोक सेठ , जय सिंह चौहान , उदय श्रीवास्तव, गोरख साहनी, विकास श्रीवास्तव , राज केसरी , सुनील केसरी, विष्णु केसरी, बाल गोविंद शर्मा , बंटी केसरी, गोविंद कुमार, शिवांग सिन्हा , गौतम सोनकर , मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने इस विकास कार्य के लिए सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376