सीएम योगी के बांदा दौरे को लेकर अधिकारियों ने जांची व्यवस्थाएं, संबंधित को दिए निर्देश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जनपद बांदा

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिनांक 09 जुलाई 2026 को जनपद बांदा में प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत सोमवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल एवं सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर की जा रही समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया तथा सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के दौरे से सम्बन्धित समस्त तैयारियाँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएँ। साथ ही सभी व्यवस्थाओं में प्रोटोकॉल का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

रिपोर्ट – सुनील यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई