भाजपा सरकार में गांवों को चौमुखी विकास:सुशील सिंह

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

रानेपुर गांव में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रविवार को डेढ़ किलोमीटर लंबी सीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क गांव के दोनों छोरों को जोड़ती है।

इस सड़क पर लगभग 84 लाख रुपये की लागत आई है। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग छह लाख रुपये की लागत से 125 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण भी कराया गया है। समाजसेवी हरेंद्र प्रताप सिंह ने इन दोनों कार्यों के लिए भाजपा विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह से आग्रह किया था।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों को हाईटेक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है, जिसके परिणाम जमीन पर दिख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आज गांव की कोई सड़क कच्ची नहीं है। सरकार गरीबों, युवाओं, किसानों और जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने गरीबों को आवास, परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प, किसान सम्मान निधि, लाइब्रेरी और अमृत सरोवर जैसी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों, किसानों, वंचितों और युवाओं को समर्पित है।

सुशील सिंह ने यह भी बताया कि योगी सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया है, जिससे राज्य तेजी से आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। सुरक्षित माहौल के कारण यहां उद्योग-धंधे लग रहे हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, अजय सिंह, राजेश सिंह, अमित सिंह, आशुतोष सिंह, भूपेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, दीनानाथ सिंह, चंद्रभूषण सिंह, विश्वनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह और पप्पू चौबे सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई