सकलडीहा,
विकास खंड के रानेपुर गांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह के आवास पर रविवार की देर शाम समरता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर चंदौली सांसद वीरेन्द्र सिंह सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सपा सांसद ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर अयोध्या प्रकरण को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया। इस मौके पर सैयदराजा विधान सभा से सपा समर्पित उम्मीदवार को लेकर चर्चा किया गया।
सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते समय कहा कि जिस तरह से भगवान राम के नाम पर आस्था और विश्वास की चोरी हुई है। इससे करोड़ों हिन्दूओं के आस्था पर चोट लगी है। चाहे कोई एक रूपया चंदा दिया है या करोडों का वस्तु उनके खिलाफ सरकार का बुलडोजर नहीं चल रहा है।
सरकार सिर्फ गरीब,असहाय और व्यापारी किसानों के खिलाफ बुलडोजर चला रही है। उसकी भरपाई 2027 में जनता देंगी। सरकार के पास कोई काम नहीं है। भ्रष्टाचार और कमीशन के चक्कर में जहां सड़क है वहां सामान्तर सड़क बनाया जा रहा है। अडानी कंपनी को लाभ दिलाने के लिये नरवन के किसानों को भूमिहीन बनाने का काम कर रही है सरकार।
अंत में सैयदराजा विधानसभा सीट पर चर्चा करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता समाज में काम करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसकों पार्टी से टिकट देंगे उसे हर तरीके से जीत दिलाया जायेगा।
इस मौके पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,शशीधर चौबे,बब्बन सिंह,रविन्द्र प्रताप सिंह,अविनाश सिंह,बंटू सिंह,संतोष सिंह,रणवीर सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 50
Users This Year : 24227
Total Users : 36820
Views Today : 65
Total views : 72372