भाग्यश्री और हिमालय दसानी ने दीप प्रज्वलित कर किया JSK फाउंडेशन के ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का समापन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 5 जुलाई 2026

जय कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य ‘पंचामृत उत्सव 2026’ का रविवार को आस्था और सेवा के अनूठे संगम के साथ समापन हो गया। उत्सव के अंतिम दिन वाराणसी में सुबह से लेकर शाम तक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की भारी धूम रही।

दिन की शुरुआत बेहद अलौकिक रही, जहाँ सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जेएसके परिवार के 201 दंपतियों ने एक साथ बाबा का रुद्राभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच हुए इस सामूहिक पूजन में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद, रविवार शाम 6 बजे बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्वतंत्रता भवन में समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध फिल्म स्टार भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस भव्य समापन समारोह का गवाह बनने के लिए वाराणसी के लगभग एक हजार से अधिक परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। इस विशेष अवसर पर JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल और राजीव गुप्ता (एजीआर) सहित संस्था के कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई