मीरजापुर
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर विधानसभा की सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मुवहरीया स्थित एक लॉन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलगू भारती ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अमरजीत कुमार गौतम ने सेक्टर नंबर 38 के बूथ संख्या 337 और 338 की संगठन समीक्षा करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी और बहन कुमारी मायावती पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज, ब्राह्मण समाज, गरीब अपर कास्ट और पिछड़ा वर्ग सहित सर्वसमाज के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार बहनजी के हाथों को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर बसपा सरकार की उपलब्धियों को बताएं।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष संजय गौतम, मुक्तेश्वर कुशवाहा, कुंदन सोनकर सहित बड़ी संख्या में सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट भोलानाथ यादव









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376