टूण्डला क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां 26 की रात करीब आधी रात को सो रहे वृद्ध ब्रह्मऋषि उर्फ नरेंद्र पाल की रहस्यमय ढंग से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने शव को आग के हवाले कर दिया
पुलिस ने जांच में खुलासा किया कि इस पूरे मामले का तार प्रेम प्रसंग से जुड़ा है आरोपी विपिन पुत्र लीलम निवासी डायनी थाना शिकोहाबाद अपनी मर्जी से शादी करना चाहता था इसी मंशा से उसने साजिश रची
विपिन ने मौके का फायदा उठाकर खुद का सुसाइड नोट भी लिख डाला ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके और किसी को उस पर शक न हो मृतक ब्रह्मऋषि उर्फ नरेंद्र पाल आरोपी की प्रेमिका रश्मि के दादा थे रश्मि के कारण ही विपिन परिवार के घर आता जाता था जिसका उसने गलत फायदा उठाया
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई कर रश्मि विपिन को भेजा जेल









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376