अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी ने चलाया पौधारोपण अभियान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीडीयू नगर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को अलीनगर में पौधारोपण सप्ताह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक गांव में पौधारोपण कर इसे सफल बनाने पर चर्चा की।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मुगलसराय विधानसभा प्रभारी सुदामा यादव ने कहा कि पीडीए के जननायक और गरीबों के मसीहा अखिलेश यादव का जन्मदिन हम लोग ऐतिहासिक रूप से मनाने का काम कर रहे हैं। इसके तहत गांव-गांव, घर-घर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा।

सुदामा यादव ने कहा कि 2027 में प्रदेश की जनता की निगाहें समाजवादी पार्टी की तरफ टिकी हैं। प्रदेश और देश में बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार और अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। देश के कल-कारखाने, रेल और एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं। ऐसे समय में सपा ही जनता को राहत दे सकती है

कार्यक्रम में शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव, गंगाराम, कैलाश, रामउग्रह, केदार यादव, चंद्रमणि, रविशंकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई