सकलडीहा,
विकास खंड के धरहरा में जिलास्तरीय स्टेडियम का निर्माण कार्य बीते एक माह से शुरू है। निर्माण कार्य के दौरान किसानों भूमिधरी जमीन पर निर्माण होने का आरोप लगया था। जिसे लेकर गुरूवार को सीडीओ आर जगत सांई धरहरा गांव में पहुंचकर भूमि संबधित समस्या का निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया।
इस क्रम में शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर राजस्व टीम के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचकर नापी कराकर समस्या का समाधान कराकर निर्माण कार्य का रास्ता साफ कराया। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन(यूपीपीसीएल)के अधिकारियो को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
धरहरा गांव में 23 करोड़ 85 लाख की लागत से करीब सवा आठ एकड़ 13 बीघे जमीन में जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।आसपास के किसानों का आरोप है कि उनकी भूमिधरी खेत में बगैर सूचना कार्यदायी संस्था की ओर से अधिग्रहण किया जा रहा है।
जिससे किसानों का कई विस्सा जमीन स्टेडियम निर्माण में जा रहा था। किसानों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से मिलकर किया। जिस पर सीडीओ आर जगत सांई ने गुरूवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर तहसील स्तरीय अधिकारियों को भूमि संबधित समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
इस क्रम में एसडीएम कुंदन राज कपूर नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर किसान की आराजी नंबर 1178 और 1189 के बदले में आराजी नंबर 1043 में दस डिसमील करीब साढ़े तीन विस्सा जमीन का विनमय कराकर समस्या का निस्तारण कराया।
इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि किसान को जमीन के बदले जमीन देकर निर्माण कार्य शुर�











Users Today : 50
Users This Year : 18900
Total Users : 31493
Views Today : 109
Total views : 62604