वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रामनगर निवासी रेहान खान (20) और हिमांशु थापा (23) शामिल हैं, जबकि दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को 2 जुलाई को रामनगर स्थित ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में एक बाल अपचारी ने स्वीकार किया कि उसने बीएचयू के न्यू विश्वनाथ मंदिर परिसर से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की थी। उसने बताया कि वह शौक और पैसों के लिए वाहन चोरी करता था। वहीं रेहान, हिमांशु और दूसरे बाल अपचारी ने बताया कि उन्होंने चोरी की बाइक कम कीमत में खरीद ली थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें दो रॉयल एनफील्ड, एक हीरो ग्लैमर और एक होंडा एक्टिवा 4जी शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में लंका थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने की।











Users Today : 151
Users This Year : 23942
Total Users : 36535
Views Today : 319
Total views : 71816