चन्दौली चहनिया ,
प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन मे वन महोत्सव बृक्षारोपण महायज्ञ के अतर्गत आम भंडारा आम बहार आप के द्वार के तहत गुरुवार को सोनबरसा गांव मे वन विभाग के अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि आंनद सोनकर ने लोगों को पौध वितरण किया गया।

इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी रामसंवारे यादव ने लोगों को फलो के राजा आम के वृक्षों के उपयोगिता को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए संकल्प दिलाया कि हमें वृक्षों की रक्षा व उसका संरक्षण कर पर्यावरण को सुंदर बनाना है।.

बताया गया की जंगल हमारी पृथ्वी के फेफड़े हैं। ये हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। और हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं। वन वर्षा लाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही पेड़ पौधे ही हमारे जीवन के आधार है इसे बचाना हम लोगो का कर्तव्य है।
इस अवसर पर वन विभाग के कर्मचारी जीतेन्द्र यादव, अभिषेक यादव फिरोज गांधी आदि लोग मौजूद रहे।











Users Today : 136
Users This Year : 23927
Total Users : 36520
Views Today : 293
Total views : 71790