वाराणसी
काशी में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। इसी क्रम में एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मैदागिन चौराहे से बुननाला होते हुए लोहटिया तक सघन पैदल गश्त की गई और सड़क घेरकर बैठे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने फुटपाथ और सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों को भविष्य के लिए अंतिम चेतावनी दी। एसीपी विजय प्रताप सिंह ने दुकानदारों और ठेला संचालकों से सख्त लहजे में कहा कि मार्ग बाधित करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर आमजन को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दयाशंकर सिंह व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।











Users Today : 137
Users This Year : 23928
Total Users : 36521
Views Today : 299
Total views : 71796