जौनपुर
जौनपुर सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने निकले मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपनी उच्च पद की गरिमा से ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश की है l
औचक निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में जुझ रहे गंभीर मरीज की हालत देख उन्होंने बिना एक पल गवाए खुद डॉक्टर की भूमिका संभाली और मरीज का तत्काल उपचार शुरू कर दिया l
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के इस मानवीय कदम की अस्पताल में मौजूद तिमारदारों और आम जनता ने जमकर सराहना की है l
वहीं लोगों का कहना है कि अगर हर बड़ा अधिकारी इसी संवेदनशीलता से काम करें तो सरकारी अस्पतालों की सूरत बदल जाएगी l
वहीं पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि इमरजेंसी सेवाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और मरीज का समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाए l
इस अनोखी पहल ने यह साबित कर दिया है कि जब पद पर बैठा अधिकारी खुद जमीन से जुडा हो तो किसी को समस्या कैसे आ सकती है l











Users Today : 140
Users This Year : 23931
Total Users : 36524
Views Today : 303
Total views : 71800