गाजीपुर के लाल ने किया कमाल; लेफ्टिनेंट बनकर गांव लौटे शिवम यादव, जोरदार स्वागत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर के लाल शिवम यादव ने कमाल कर दिया है। वह सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने गांव खूंटवा लौटे हैं। शाजियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी पोस्ट में कोटवा गांव आता है, जहां के शिवम यादव रहने वाले हैं। लेफ्टिनेंट बनकर जब पहली बार वह गांव लौटे तो उनकी पिता राममिलन सिंह यादव और मां कुसुम यादव की आंखों में आंसू थे।

अपने गांव के लड़के की इतनी बड़ी कामयाबी देखकर गांव वाले बहुत प्रसन्न थे। बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे थे। लोगों ने फूलों की माला पहनाकर और गिफ्ट देकर लेफ्टिनेंट शिवम यादव का जोरदार स्वागत किया।

लेफ्टिनेंट शिवम यादव के जैसे ही गांव आने की खबर फैली बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर आना शुरू हो गए। शिवम यादव की सफलता से हर कोई उत्साहित था और लोग लेफ्टिनेंट के साथ बारी-बारी से तस्वीर खिंचवा रहे थे। शिवम यादव ने लेफ्टिनेंट बनकर ऐसी मिसाल कायम की है जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रभावित होंगी। लेफ्टिनेंट शिवम यादव की सफलता से बहुत सारे माता-पिता को प्रेरणा मिली है, नौजवान बच्चों को प्रेरणा मिली है।

लेफ्टिनेंट शिवम यादव के माता-पिता इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। उन्हें अपने बेटे की सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर शिवम यादव ने काफी मेहनत की थी जिसका फल उसे मिला है। ठीक इसी तरह बाकी बच्चे भी मेहनत करें तो जरूर सफलता हासिल की जा सकती है।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश