चंदौली
चंदौली के शहाबगंज विकासखंड के एकौना गांव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां बांटी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दर्जनों पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम का आयोजन रफीउल्लाह अंसारी के आवास पर हुआ, जिसकी अगुवाई समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव महमूद आलम ने की।
इस मौके पर महमूद आलम ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और विकास की राजनीति के मजबूत नेता हैं।
वहीं पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, अनिल कुमार मिश्रा ‘गुड्डू’, ज्ञान प्रकाश यादव, रामप्रवेश यादव, शमीम अहमद, अबूब हवारी, रफीउल्लाह अंसारी, विनोद यादव, अखिलेश मौर्य, असजद अहमद, इनायत अली, पिंटू अहमद, डॉ. सरवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।










Users Today : 89
Users This Year : 18676
Total Users : 31269
Views Today : 182
Total views : 62175