उत्तर प्रदेश शासन (पंचायती राज विभाग) की बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय ( 5 June 2026 )
हर पंचायत को स्वतंत्र सचिव: यूपी की सभी 58,000 ग्राम पंचायतों में काम तेज करने के लिए अब हर पंचायत में एक अलग सचिव तैनात होगा।
13,116 नए पद: पंचायती राज विभाग में कुल 13,116 ग्राम पंचायत अधिकारी के नए पद बनाए जाएंगे।
पहले साल 4,372 भर्तियां: यह भर्ती 3 साल में पूरी होगी पहले चरण में 4,372 पदों के सृजन को हरी झंडी मिल गई है।
कैडर अलग ही रहेगा: वीपीओ (VPO) और वीडीयो (VDO) को मिलाकर एक ‘यूनिफाइड कैडर’ बनाने का प्रस्ताव खारिज हो गया है, दोनों अलग ही रहेंगे।
अतिरिक्त चार्ज से राहत: वर्तमान में सिर्फ 16,000 कर्मचारी हैं और 42,000 पंचायतों में सचिव नहीं हैं। इस नई भर्ती से अतिरिक्त प्रभार का संकट खत्म होगा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 67
Users This Year : 18654
Total Users : 31247
Views Today : 150
Total views : 62143