एमएमएमयूटी ने लगातार दूसरे वर्ष उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बीबीए संस्थान का स्थान बरकरार रखा है। वहीं एमबीए पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर 66वीं और प्रदेश में 10वीं रैंक मिली है। विश्वविद्यालय ने हाल के महीनों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आईआईआरएफ-2026 में इंजीनियरिंग श्रेणी में उसे देश में 51वीं रैंक मिली थी।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। यहां का बीबीए पाठ्यक्रम देशभर में 10वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष यह 19वें स्थान पर था।
इस उपलब्धि के साथ ही एमएमएमयूटी ने लगातार दूसरे वर्ष उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ बीबीए संस्थान का स्थान बरकरार रखा है। वहीं एमबीए पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर 66वीं और प्रदेश में 10वीं रैंक मिली है। विश्वविद्यालय ने हाल के महीनों में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आईआईआरएफ-2026 में इंजीनियरिंग श्रेणी में उसे देश में 51वीं रैंक मिली थी।
बोलीं कुलपतिदेश के शीर्ष 10 बीबीए संस्थानों में स्थान बनाना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। पिछले वर्ष की तुलना में 19वें से 10वें स्थान तक की यह प्रगति विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करेगा: प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा, कुलपति, एमएमएमयूटी
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 115
Users This Year : 23906
Total Users : 36499
Views Today : 270
Total views : 71767