जेल और किशोर गृह में अचानक पहुंची तीन बड़े अफसरों की टीम, सुरक्षा से लेकर भोजन तक हर व्यवस्था की हुई गहन जांच

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर।

जनपद के जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं किशोर गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों व किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संयुक्त टीम ने बंदियों एवं किशोरों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कारागार और किशोर गृह की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी व्यवस्थाएं शासन के मानकों के अनुरूप बनी रहें।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिलाधिकारी ने उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (यू0पी0टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल निहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापको/प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश