चौराहे पर तेज स्पीड में फर्राटा भर है ट्रक और डम्फर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियां

तीरगांवा-सैदपुर पुल का बैरिकेटिंग खुलने के बाद ट्रकों और डंफरो फर्राटे भरने लगा है । स्थिति यह है चहनियां कस्बा-चौराहे पर भी इनकी स्पीड कम होने का नाम नही ले रहा है ।

रात्रि में लोगो का हाइवे पर चलना दुश्वार हो गया था । पिछली बार पुल जर्जर होने के कारण पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी ने बन्द करा दिया था । पुनः बैरिकेटिंग खुलने के बाद सैकड़ो की संख्या में ट्रकों और डंफरो से लोगो को खतरा बढ़ गया है ।

चन्दौली जनपद के चहनियां क्षेत्र में तीरगांवा से होते हुए गाजीपुर जनपद सहित कई जनपदों को जोड़ने वाला पुल का निर्माण किया गया है । कुछ वर्ष पहले इस मार्ग से हजारों की संख्या में ट्रकों का आवागमन होता था । पुल जर्जर होने और जांच होने पर ट्रकों को बन्द कर दिया गया था ।

विगत एक सप्ताह पूर्व पुल के पास लगा बैरिकेटिंग को खोल दिया गया है । जिससे रात के 9 बजे के बाद सकलडीहा होते हुए सैकड़ो की संख्या में ट्रक और डम्फर फर्राटा भरने लगा है । आलम यह है कि जो स्पीड कस्बा और बाजार के बाहर है वही स्पीड कस्बा और बाजार में है । लोगो का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है ।

ग्रामीणो का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो पुल फिर से जर्जर हो जायेगा । ओवरलोड वाहनों के कारण पुल हिलने लगता है । पुल पर ट्रकों के चलने से पास से गुजरने वालो को लगता है कि पुल ही गिर जायेगा । ट्रकों और डंफरो के कारण कस्बा और बाजरो में लोगो का चलना मुश्किल हो गया है ।

ग्रामीणो ने इन ट्रकों और डंफरो के स्पीड पर अंकुश लगाने या फिर पुल पर पुनः बैरिकेटिंग लगाने की मांग किया है ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई