चन्दौली।
थाना सैयदराजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त अखिलेश कुमार (27) को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक संगठित अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क को आर्थिक मदद पहुंचा रहा था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह 31 सदस्यों का संगठित गिरोह है, जिसने करीब 187 करोड़ रुपये का लेन-देन किया। जांच के दौरान पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त के बैंक खाते से 4.77 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ, जिसमें से करीब 2.5 करोड़ रुपये गौ-तस्करी से जुड़े लोगों के खातों में भेजे गए। इन लेन-देन के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने मोहम्मद अफजल, शेख सुल्तान, सोनू कुरैशी, पवन कुमार समेत अन्य लोगों को धनराशि स्थानांतरित कर गौ-तस्करी से जुड़े कार्यों में आर्थिक सहायता पहुंचाई।
यह गिरफ्तारी थाना सैयदराजा, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, कन्दवा थाना और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।










Users Today : 80
Users This Year : 23871
Total Users : 36464
Views Today : 222
Total views : 71719