वाराणसी
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मनोज यादव उर्फ गोलू द्वारा लगाए गए पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लहुराबीर से कचहरी के बीच करीब दर्जनभर स्थानों पर लगे इन पोस्टरों में अखिलेश यादव को धनुष-बाण के साथ दर्शाते हुए लिखा गया है, “राम मंदिर में जो चोरी करेगा, अखिलेश यादव का धनुष उसे धराशायी करेगा।
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ दिए गए इस राजनीतिक संदेश ने राहगीरों और सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है। पोस्टर में दिवंगत मुलायम सिंह यादव के साथ स्थानीय सपा कार्यकर्ता मनोज यादव उर्फ गोलू और अन्य समर्थकों की तस्वीरें भी शामिल हैं।










Users Today : 81
Users This Year : 23872
Total Users : 36465
Views Today : 223
Total views : 71720