भदोही
भदोही जिले का 33 वा अस्थाना दिवस मनाया गया है। हरीरामपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेता अमजद अहमद के आवास पर भदोही जिला का अस्थाना दिवस केक काटकर मनाया गया।
अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता अमजद अहमद ने कहा कि 30 जून 1994 को भदोही को जिले का दर्जा मिला था। जिला स्थापना के 33 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कहा कि मोहर्रम का महीना चल रहा है। इसी लिए रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम नही किया गया है। और मुशायरा और बिरहा का कार्यक्रम भी नहीं किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बाद बैठक का आयोजन किया गया । हरीरामपुर में अपना दल (एस) की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 जुलाई को संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही भदोही के जिला स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर खुशी मनाई गई।
जिलाध्यक्ष हरि लाल पाल ने बताया कि 2 जुलाई को लखनऊ में आयोजित स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रुद्र प्रकाश पटेल, डॉ. अरशद अहमद, सरफराज नवाज, नंद जायसवाल, किरण चौरसिया, पुष्पा गुप्ता, गुलाब सरोज, हाशिम, राहुल गुप्ता, एजाज अहमद,साबिर अली,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 53
Users This Year : 23844
Total Users : 36437
Views Today : 138
Total views : 71635