श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी के प्राकट्योत्सव ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के अवसर पर प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर काशी राज नगर कटघर के प्रागंण में ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता एवं मंत्री गगन दास गुप्ता ने 108 मिट्टी के घड़े से विधि विधान पूर्वक भगवान जगन्नाथ जी को जलाभिषेक स्नान कराएं
और राजशाही वस्त्र धारण करा कर उनके विश्राम हेतु रथ पर आरूढ़ किया और उनके साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र जी को रथ पर विराजित किया गया। और गंगा जल,कमल पुष्प, तुलसी, शंख, घंट घड़ियाल से आरती की गई।
तत्पश्चात नील माधव जगन्नाथ भगवान जी की विश्राम यात्रा का शुभारंभ , न्यायमूर्ति गौतम चौधरी सांसद उज्जवल रमण , पूर्व पार्षद विजय वैश्य,जय राम गुप्ता दाऊ दयाल गुप्ता गगन दास गुप्ता राजेश केसरवानी पार्षद सतीश केसरवानी के द्वारा दीपों की माला से महाआरती कर और सैकड़ों भक्तों ने जय जगन्नाथ स्वामी का जयकारा लगा कर शुभारंभ किया गया
यात्रा का संचालन करते हुए रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि विश्राम यात्रा में विजय ध्वज,भगवान गणेश,गरुण देव, हनुमान जी राधा कृष्ण, कृष्ण बलदाऊ,डीजे बैंड,ढोल नगाड़ा, भांगड़ा, नाईट लाइट, एवं अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रही। विश्राम यात्रा अपने निर्धारित मार्ग काशी राज नगर कटघर, सालिक गंज, मुट्ठी गंज,
रामभवन बहादुर गंज, मानसरोवर, मोतीमहल ,चमेली बाई धर्मशाला,एस सी बासु रोड, अग्रसेन चौराहा होते हुए आर्य भवन जीरो रोड पर संपन्न हुई यात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की आरती पूजन एवं स्वागत किया गया
यात्रा में पूनम गुप्ता,संजय वैश्य, कृष्ण बहादुर केसरवानी पप्पू कलश, संजय गुप्ता,अतुल खन्ना त्रिलोकी केसरवानी हैप्पी कसेरा अजय अग्रहरि अभिलाष केसरवानी, आदि सैकड़ो महिलाएं और भक्तगण रहें









Users Today : 50
Users This Year : 23841
Total Users : 36434
Views Today : 131
Total views : 71628