राजातालाब।
स्थानीय थाना क्षेत्र के राजातालाब पुलिस चौकी अंतर्गत पयागपुर गांव के सामने पंचकोशी रोड पर सोमवार शाम को लगभग 6 बजे मैजिक वाहन के टक्कर से बाइक सवार टोडरपुर गांव निवासी बनारसी विश्वकर्मा नामक 45 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान घटनास्थल से मैजिक वाहन लेकर चालक फरार हो गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने परिवार वालों की मदद से गंभीर रूप से घायल बनारसी विश्वकर्मा को एंबुलेंस द्वारा बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरो ने बनारसी विश्वकर्मा को मृतक घोषित कर दिया।
मौत की सूचना पाते ही मृतक बनारसी विश्वकर्मा की पत्नी ममता तथा पुत्र शिवा व सागर एवं भाई राजकुमार विश्वकर्मा सहित परिजनों का रो रो का बुरा हाल हो गया तथा क्षेत्र व गांव गमगीन हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार टोडरपुर निवासी स्वर्गीय शंकर विश्वकर्मा के चार पुत्रों में बनारसी विश्वकर्मा तीसरे नंबर के पुत्र थे जिनको दो बच्चे हैं।
बनारसी विश्वकर्मा पेसे से बिजली वायरिंग का काम करते थे जो रोज की भांति शहर से वायरिंग का काम करके घर लौटते समय पयागपुर गांव के सामने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में पंचकोशी रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित मैजिक वाहन टक्कर मारते हुए घटनास्थल से फरार हो गया।राजातालाब पुलिस ने मृतक बनारसी विश्वकर्मा की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।











Users Today : 38
Users This Year : 23829
Total Users : 36422
Views Today : 86
Total views : 71583