थाना रोहनियां पुलिस व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार व घटना में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी न्यूज:-

अभियुक्तगण के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, चोरी/लूट/नकबजनी/हत्या की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनियां पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत सर्विलांस सेल / साइबर सेल की सहायता से मु0अ0सं0 0178/2026 धारा 103 (1)/3 (5) बीएनएस थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से संबंधित अभियुक्तगण

1. आयुष पटेल उर्फ भोला पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी ग्राम बरबकपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर, 2. मनीष सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह निवासी ग्राम देवरिया नीबी पो० कोलना थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर, 3. अमन सेठ पुत्र स्व० मंतोष सेठ निवासी ग्राम अदलहाट बाजार थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर को थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत आर्यन स्कूल अखरी के पास से दिनांक 28.06.2026 को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया

अभियुक्तगण के पास से 1,20,000/रूपये नगद, 10 अदद पेटीएम पेमेण्ट मशीन, 18 अदद मोबाइल फोन एण्ड्रायड व 02 अदद की पैड मोबाइल फोन, 29 अदद भिन्न भिन्न कम्पनियो के डेबिट कार्ड, एक अदद वाई फाई डोंगल, 02 अदद बैंक पासबुक, एक अदद पैन कार्ड, 3 अदद चेकबुक, 116 अदद क्यूआर कोड फोन-पे व पेटीएम, 15 अदद प्लास्टिक का क्यूआर कोड, एक अदद लैपटाप एप्पल कम्पनी, 09 अदद सिम व 01 अदद रौनिन मोटरसाइकिल बरामद किया गया

व मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान घटना में संलिप्त अभियुक्तगण 1. सुशील पटेल उर्फ गोलू पुत्र राम दुलार पटेल निवासी भरोहिया थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर 2. गियांशू पटेल उर्फ बाबू पुत्र रमेश कुमार सिंह निवासी ग्राम बरबकपुर थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर को दिनांक 29.06.2026 को समय करीब 02:10 बजे थाना रोहनियां क्षेत्रांतर्गत एम०पी० मेमोरियल स्कूल करसड़ा से गिरफ्तार किया गया

उक्त मुठभेड़ के संबंध में मु०अ०सं० 0203/2026 धारा 109 (1) बीएनएस व 9/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रोहनिया कमि ० वाराणसी पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुठभेड़ के दौरान घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल 7.65 बोर व 02 खोखा कारतूस 7.65 बोर एवं 03 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद हुवे।

 

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई