चंदौली धानापुर
क्षेत्र स्थित सरया गाँव के चंद्रजीत यादव का चयन कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। इस सफलता से पूरे गाँव और परिवार में खुशी का माहौल है।
चंद्रजीत यादव, रामबदन यादव के पुत्र हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गाँव में जोरदार स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान बीरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में चंद्रजीत के गाँव आगमन पर ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
चंद्रजीत की प्रारंभिक शिक्षा गाँव के सरकारी स्कूल में हुई थी। उन्होंने पीजी कॉलेज गाजीपुर से बीएससी (कृषि) और बीएड की उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वे शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं।
चंद्रजीत के छोटे भाई अभयजीत यादव वर्तमान में यूपी पुलिस (कोतवाली, जनपद कौशांबी) में कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई अजीत यादव पुणे की ‘कृष्णा एंड हर्बल कंपनी’ में मैनेजर हैं, जबकि मझले भाई सूर्या यादव भी अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए हैं।
ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव ने चंद्रजीत की सफलता पर कहा, “चंद्रजीत गाँव के लिए एक रोल मॉडल हैं। रामबदन यादव जी के चारों पुत्र बेहद शालीन, कुशाग्र, आदर्शवादी और संस्कारी लड़के हैं। चंद्रजीत का कृषि विभाग में तकनीकी अधिकारी बनना हमारे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। माता-पिता का धैर्य और वर्षों का कठिन संघर्ष आज रंग लाया है।”
चंद्रजीत की यह कामयाबी न केवल उनके परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बनी है, बल्कि ग्रामीण अंचल के उन युवाओं को भी नई ऊर्जा मिली है जो सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी सेवा में जाने का सपना देखते हैं।
ग्राम प्रधान बीरेंद्र यादव ने ऐलान किया कि गाँव के मेधावी और गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। इस घोषणा की जमकर सराहना हो रही है।










Users Today : 55
Users This Year : 18306
Total Users : 30899
Views Today : 127
Total views : 61449