चन्दौली शहाबगंज
खराब मानसून और रोपाई का सीजन जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे सिंचाई संसाधनों पर किसानों का ध्यान केंद्रित होता जा रहा है।
किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने केरायगांव ड्रेन पर स्थित केरायगांव रेगुलेटर और भरुहिया तथा हड़ौरा के रेगुलेटर रिपेयरिंग के लिए क ई बार जिला किसान दिवस में मांग किया था।
बंधी डिवीजन के अधिकारियों ने रिपेयरिंग का आश्वासन दिया था। रिपेयरिंग हुई भी लेकिन केरायगांव रेगुलेटर के जिस गेट की रिपेयरिंग की गई उसका गेट नीचे नहीं गिर रहा है।उपर भी नहीं उठ रहा है।

नहर का पानी जब ड्रेन में आया तब किसानों ने सोचा कि नर्सरी डालने के लिए गेट गिराकर खेत में पानी लगा लें तब मौके पर उलटा हुआ गेट काम नहीं कर रहा है।
किसान विकास मंच के युवा नेता भीष्म नारायण यादव ने कयी किसानों के साथ बलपूर्वक प्रयास किया लेकिन प्रयास विफल रहा। युवा किसान नेता भीष्म नारायण यादव ने कहा कि अगर तत्काल इसको नहीं सही किया जायेगा तो हमारी खेती चौपट हो जायेगी।
इस रेगुलेटर से हजारों बीघा सिंचाई होती है।इसी रेगुलेटर से पचासों गांव के बाढ़ का पानी निकलता है। गेट उपर नीचे रन नहीं करेगा तो सिंचाई के संकट से कयी गुना खतरा बाढ़ का पैदा हो जायेगा।
किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने इस मामले को बंधी डिवीजन के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद तथा सहायक अभियंता मनोज सिंह और अवर अभियंता अजेश्वर सिंह को अवगत कराया।
अवर अभियंता अजेश्वर सिंह ने बताया कि हम ठेकेदार को बोल रहे हैं कि उसको जल्द से जल्द मौके पर जा कर सही करो।ऐसी शिकायत हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
संबंधित किसानों ने एक वीडियो के माध्यम से आगाह किया कि खेती हमारी जीविका है इसे अगर सही नहीं किया गया तो बाध्य होकर हमें आंदोलन करना होगा।
इस कार्यक्रम में सम्मिलित थे भीष्म नारायण यादव, केदारनाथ, हिमांशु कुमार, अविनाश यादव, अमित कुमार इत्यादि।











Users Today : 54
Users This Year : 18305
Total Users : 30898
Views Today : 126
Total views : 61448