वाराणसी
थाना लंका पुलिस द्वारा दिनांक 24.06.26 को शिवशक्ति नगर कालोनी, नारायनपुर डाफी में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार व अभियुक्तगण के पास से चोरी का एक अदद लरीदार सफेद धातु का पायल, एक अदद सफेद धातु का बिछिया व एक अदद पीली धातु की अँगूठी, एक अदद झूमका पीली धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद लौंग पीली धातु, एक अदद नाक की रिंग पीली धातु व एक अदद कुंडल (बाली) पीली धातु व 2 लाख रुपये बरामद।
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 305/26 अन्तर्गत धारा 305 (a)/331 (4) बीएनएस व धारा 317(2) बीएनएस बढोत्तरी थाना लंका कमि० वाराणसी से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 1. राजन यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी मुडादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, 2. राजकुमार भारती पुत्र नंदू राम निवासी मुडादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को बजबजा प्लांट की तरफ खाली जमीन के पास से दिनांक 28.06.26 समय 12.30 PM पर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।
घटना का विवरणः-
दिनांक 26.06.26 आगन्तुक संतोष कुमार साह पुत्र स्व० लक्ष्मी साह निवासी स्थायी पता जिला गोपालगंज बिहार वर्तमान पता शिवशक्ति नगर कालोनी, नारायनपुर डाफी थाना लंका वाराणसी मो०नं० 8423426055 उपस्थित थाना हाजा आकर एक किता प्रार्थना पत्र हिन्दी स्वयं का बावत अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर कीमती समान की चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0305/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस थाना लंका कमि० वाराणसी दिनांक घटना 24.06.2026 समय अ०त०, घटना स्थल-वादी का मकान बहद मोहल्ला शिवशक्ति नगर कालोनी, नारायनपुर डाफी, वादी संतोष कुमार साह उपरोक्त बनाम अज्ञात व्यक्ति के पजीकृत किया गया। विवेचक उ०नि० राहुल जायसवाल।
विवरण पूछताछः-
अभियुक्तगण 1. राजन यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी मुडादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, 2. राजकुमार भारती पुत्र नंदू राम निवासी मुडादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष पूछताछ करने पर बता रहे है कि हम दोनों चोरी किये थे वहीं सब बाँट रहे थे कुछ माल बेच दिये थे तो पैसा मिला था वहीं बाँट कर शहर छोडने की फिराक में थे कि आप लोगो ने हम लोगों को पकड़ लिया, गलती हो गई साहब माफ कर दीजिए।
पंजीकृत अभियोग का विवरण व अपराधिक इतिहास 1. सम्बंधित मु0अ0सं0 305/26 अन्तर्गत धारा 305(a)/331(4) बीएनएस व धारा 317 (2) बीएनएस बढोत्तरी थाना लंका कमि० वाराणसी।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
1. अभियुक्त राजन यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी मुडादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, 2. अभियुक्त राजकुमार भारती पुत्र नंदू राम निवासी मुडादेव थाना रोहनिया वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष बरामदगी का विवरणः- अभियुक्तगण के पास से बरामद माल क्रमशः 1. राजन यादव उपरोक्त के जामा तलाशी से पाँच सौ रूपये की 178 नोट कुल 178500 कुल 89000 रूपये, सौ रूपये के 96 नोट 10096 कुल 9600 रूपये, व दौ सौ रूपये के 07 नोट 20007 कुल 1400 रूपये, कुल धन राशि 100000 रूपये व लोवर की बाये जेब से एक अदद लरीदार सफेद धातु का पायल, एक अदद सफेद धातु का बिछिया व एक अदद पीली धातु की अँगूठी बरामद हुई 2. राजकुमार भारती उपरोक्त के जामा तालाशी से पाँच सौ रूपये के कुल 200 नोट 500200 कुल धनराशि 100000 रूपये व जींस की दाहिने जेब से एक अदद झूमका पीली धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु, एक अदद लौंग पीली धातु, एक अदद नाक की रिंग पीली धातु. व एक अदद कुंडल (बाली) पीली धातु बरामद।
गिरफ्तारी बरामदगी का स्थान व समयः-
दिनांक- 28.06.2026 समय 12.30 PM बजे स्थानः- बजबजा प्लांट की तरफ खाली जमीन के पास से थाना लंका कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि०-वाराणसी।
2. उ0नि0 राहुल थाना लंका कमि० वाराणसी।
3. उ०नि० शिवाकान्त शर्मा थाना लंका कमि० वाराणसी।
4. हे0का0 ओमप्रकाश सिंह थाना लंका कमि० वाराणसी।
5. का0 अमित शुक्ला थाना लंका कमि० वाराणसी।
6. का0 पवन कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी।
7. का0 कृण्षकान्त पाण्डेय थाना लंका कमि० वाराणसी।
8. का0 सुरज कुमार थाना लंका कमि० वाराणसी।
9. का० का० शशिकांत थाना लंका कमि० वाराणसी।









Users Today : 57
Users This Year : 18218
Total Users : 30811
Views Today : 136
Total views : 61246