वाराणसी, 27 जून
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी का अन्य सामान बरामद हुआ है।
रेलवे पुलिस के विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर और चौकी प्रभारी श्रीकांत यादव के नेतृत्व में टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास रोलिंग हट के पीछे घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
बरामदगी ने उड़ाए होश
पुलिस ने आरोपी के पास से ₹10,850 नकद, दो मंगलसूत्र, मूंगा जड़ा लॉकेट, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल, बिछिया, ब्रेसलेट तथा शिकायतकर्ता का आधार कार्ड बरामद किया। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में कबूला पूरा खेल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुर्जर पुत्र संग्राम बाल्मिकी (30 वर्ष) निवासी राजापुर, थाना औराई, जनपद भदोही के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की रेकी कर मौका मिलते ही बैग और कीमती सामान चोरी करता था तथा बाद में उन्हें बेचकर पैसे कमाता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से वाराणसी सहित आसपास के रेलवे स्टेशनों पर होने वाली चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल अभियान में जीआरपी और आरपीएफ के कुल 9 पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई।











Users Today : 109
Users This Year : 24338
Total Users : 36931
Views Today : 244
Total views : 72618