चन्दौली शहाबगंज
क्षेत्र के बेन रजवाहा में आदर्श नहर निर्माण कार्य में भारी खामियां हैं जिन्हें किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
रात बारह बजे लाइट बुझाकर शिवशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के आदमियों ने बटौवा फाल की नहर में पानी आते ही जो साइड वाल लटक रही थी उसे शिनाख्त मिटाने के लिए गिरा दिया। सुबह होते ही किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बटौवा फाल से डिहरी फाल तक निरीक्षण किया।
डिहरी फाल पर जो छः इंच के दो नए कुलावे सिंचाई विभाग ने लगाये हैं उनके आगे पक्की नाली नहीं बनाया। किसान विकास मंच के सूर्य नारायण चौबे ने बताया कि डिहरी फाल के पश्चिम तरफ लिंक नाली नहीं बनाई गई जिसके लिए पिछले वर्ष भी अधिकारियों को सूचित किया गया था। उसके कारण तियरी और डिहरी के किसानों की लगभग डेढ़ सौ बीघे जमीन की सिंचाई में दांत खट्टे हो जाते हैं। पानी खेत में जाने से पहले ही पी डब्लू डी के गड्ढे से होकर नीचे चला जाता है।
डब्बू चौबे ने डिहरी पुल पर बनी साइड वाल को दिखाया और बताया कि गेहूं की पहली सिंचाई का पानी आते ही सारी साइड वाल धंस गई जिसे आज तक नहीं बनाया गया।नये पुल की रेलिंग भी टूट रही है। पानी नहीं तो किसानी नहीं।
किसान विकास मंच के संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने इन सभी समस्याओं से अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार और अवर अभियंता दीपक मिश्रा को अवगत कराया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि शिवशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी ने काम को दो बर्ष लटकाए रखा।अभी बहुत काम बाकी है। इसलिए इसका भुगतान रोका गया है।अभी तक लगभग एक करोड़ पचीस लाख का सिर्फ भुगतान किया गया है। जिलाधिकारी से इसे ब्लैक लिस्टेड करने को हमने कहा है और शिवशक्ति कंस्ट्रक्शन को जुर्माना लगाने की मांग भी जिलाधिकारी से की गई है।
किसान विकास मंच के मंत्री सुरेश मौर्य ने बताया कि जो ठेकेदार जेसीबी की लाइट बुझाकर अंधेरे में शिनाख्त मिटा रहा है उसे जेल में डालना चाहिए।
इस कार्यक्रम में राम अवध सिंह सूर्य नारायण चौबे उर्फ डब्बू चौबे ,लक्ष्मण प्रसाद चौहान ,मान सिंह चौहान, सुरेश मौर्य इत्यादि सम्मिलित
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 22
Users This Year : 23813
Total Users : 36406
Views Today : 30
Total views : 71527