चन्दौली।
जनपद में जनता की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल एक्शन मोड में नजर आए। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने स्पष्ट कहा कि आमजन को न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करना चन्दौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ शिष्ट एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन में कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए गए। एसपी ने कहा कि किसी भी शिकायत को हल्के में न लिया जाए और समयबद्ध तरीके से उसका समाधान कराया जाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी भरे लहजे में निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।











Users Today : 37
Users This Year : 18133
Total Users : 30726
Views Today : 150
Total views : 61067