मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी चंपारण के नवनियुक्त जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी चंपारण के नवनियुक्त जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर चैंबर की ओर से उन्हें बुके, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर महासचिव आलोक कुमार, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, निर्वतमान अध्यक्ष अंगद सिंह तथा उपसचिव विनय देवकुलियार भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास, व्यापारिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। चैंबर की ओर से जिला प्रशासन के साथ समन्वय एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

 

रिपोर्ट – अमरजीत सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मिश्रित आबादी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, धर्मगुरुओं से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश।