चंदौली सकलडीहा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षी जनपदों को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के क्रम में जिलाधिकारी चंदौली के निर्देशन में “बाल श्रम मुक्त चंदौली अभियान” संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सकलडीहा कस्बे में सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री कृष्णा सेठ, श्रम विभाग चंदौली एवं Association for Voluntary Action (AVA) की टीम द्वारा व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक न रखने की अपील की गई तथा बाजार क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर “बाल श्रम मुक्त प्रतिष्ठान” संबंधी जागरूकता स्टिकर लगाए गए।
साथ ही बाल श्रम, बाल संरक्षण एवं बच्चों के शिक्षा के अधिकार के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि किसी भी बाल श्रमिक, संकटग्रस्त अथवा असहाय बच्चे की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, पुलिस विभाग, श्रम विभाग अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई को दी जा सकती है।
उपस्थित व्यापारियों ने बाल श्रम मुक्त चंदौली के संकल्प का समर्थन करते हुए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380