चन्दौली चहनियां
स्थानीय क्षेत्र के भलेहटा गांव निवासी पहलवान कालिका यादव जो नुन्नु पहलवान के नाम से प्रसिद्ध थे आज बुधवार को सुबह में लम्बी बिमारी के चलते ईलाज के दौरान मौत हो गयी जिसको लेकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई वहीं पहलवानों को भी नुन्नु पहलवान की मौत ने आहत कर दिया।
इनके अंतिम संस्कार के दौरान सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव,सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर , पूर्व सांसद राम किशुन यादव सहित सैकड़ों की संख्या सपा नेताओं की मौजूदगी रही।
नन्नु पहलवान पहलवानी की दुनिया में एक मिसाल कायम करते हुए जहां मण्डल स्तर तक बड़े बड़े पहलवानों को मात दी वही नवयुवको को कुश्ती का प्रशिक्षण देकर भविष्य भी बनाया।
उन्होंने ने अपने पीछे तीन पुत्र को छोड़े जिसमें बड़े पुत्र तुफानी यादव सपा के वरिष्ठ नेता के साथ गांव के प्रधान रहे। अन्य दो पुत्र कौशल, अनुप कुशल व्यक्तित्व के धनी हैं। ये कई दिनो से बिमार चल रहे थे जिनका ईलाज चल रहा था जो बुद्धवार को सुबह अंतिम सांस लिए। और परिवार सहित पहलवानों में शोक की लहर दौड़ गई।










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498