लखनऊ।
अलीगंज अग्निकांड के बाद अब भ्रष्टाचार और अवैध निर्माण के खिलाफ सत्ताधारी दल के भीतर से ही बड़े सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष दुबे ने सीधे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के प्रवर्तन अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
संतोष दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़ आई हुई है। एलडीए के अधिकारियों ने इन अवैध निर्माणों को संरक्षण देकर करोड़ों रुपये की काली कमाई और बेनामी संपत्तियां खड़ी की हैं। उन्होंने साफ किया कि यह खेल अकेले एलडीए का नहीं है, बल्कि इसमें अग्निशमन, पुलिस और बिजली विभाग की भी पूरी संलिप्तता है, जिसकी सघन जांच होनी चाहिए।
बीजेपी नेता ने अपने पत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया कि जब भी कोई बड़ा हादसा होता है, तो निचले स्तर के छोटे कर्मचारियों को सस्पेंड कर खानापूर्ति कर दी जाती है। उन्होंने मांग की है कि चूंकि अवैध निर्माण लोगों की जान निगल रहे हैं, इसलिए इस बार बड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। संतोष दुबे ने मुख्यमंत्री से इस पूरे तंत्र पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325