चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय),
नन्द बॉक्सिंग एकेडमी एवं सेल्फ डिफेंस, योगा ट्रेनिंग सेंटर (SAC) स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली द्वारा आयोजित “नन्द समर कैंप-2026” का भव्य समापन सोमवार देर रात बालाजी लॉन, जीटी रोड, सुभाष नगर, मुगलसराय में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:30 बजे हुआ तथा समापन रात्रि 10:30 बजे किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल रहे।

समापन समारोह में बच्चों ने डांस, मेहंदी, ड्राइंग, बॉक्सिंग, सेल्फ डिफेंस और योग से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने अपने 28 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के संयोजक कुमार नंद ने बताया कि नन्द समर कैंप पिछले सात वर्षों से लगातार आयोजित किया जाता रहा है, हालांकि बीच में दो वर्षों का विराम आ गया था। वर्ष 2026 में इसे पुनः शुरू किया गया है और यह कैंप का आठवां संस्करण है। उन्होंने कहा कि कैंप में बच्चों को डांस, मेहंदी, ब्यूटिशियन, ड्राइंग के साथ-साथ बॉक्सिंग, सेल्फ डिफेंस और योग का भी प्रशिक्षण दिया गया।

कुमार नंद ने बताया कि 28 दिनों तक चले इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में बिल्कुल नए बच्चों को बुनियादी स्तर से प्रशिक्षण दिया गया। सेल्फ डिफेंस, बॉक्सिंग और योग जैसी विधाओं में बच्चों ने पहली बार प्रशिक्षण प्राप्त किया और समापन समारोह में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुनील कुमार (बन्दी), डॉ. अनिल यादव सहित आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहयोगी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन टीम में शहाबुद्दीन, छोटू, सिद्धार्थ पांडेय, अंकित, करण, मनीष, सन्नी, गोलू, ओम, बजरंगी, सिद्धार्थ गुप्ता, नेहा गोंड, शालिनी जायसवाल, पूजा और पंकज समेत कई लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
समापन समारोह में अभिभावकों, खेल प्रेमियों और नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।










Users Today : 10
Users This Year : 23801
Total Users : 36394
Views Today : 11
Total views : 71508