चंन्दौली बबुरी ।
थाना क्षेत्र के कुर्तिया गांव में पशुपालक को आर्थिक क्षति स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्तियां गांव में जहरीले जंतु के काटने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना से पशुपालक परिवार में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्तियां गांव निवासी रविन्द्र नाथ सिंह की दुधारू गाय सोमवार को गांव के सिवान में चर रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। कुछ समय बाद गाय की हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उपचार का प्रयास किया,
लेकिन गाय को बचाया नहीं जा सका।गाय की मौत से पशुपालक रविन्द्र नाथ सिंह को आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मृत गाय दूध देने वाली थी, जिससे परिवार को नियमित आय प्राप्त होती थी। घटना के बाद गांव में पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पशुपालकों से मवेशियों को चराने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281