वाराणसी।
ढेलवरिया मोड़ से चोरी हुई फायर ब्रिगेड पंप को जैतपुरा थाना पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, प्रशांत विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि ढेलवरिया मोड़ पर फायर ब्रिगेड के उपयोग के लिए लाई गई पंप को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। सूचना मिलते ही जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन अभियान चलाया। तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने घटना के करीब 5 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी अंकित कुमार चौहान पुत्र राजकुमार चौहान, निवासी देलवरिया, चौकाघाट थाना जैतपुरा को चोरी की गई फायर ब्रिगेड पंप सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।
जैतपुरा पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता के चलते न सिर्फ चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि महत्वपूर्ण उपकरण भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
“सीसीटीवी से मिला सुराग, 5 घंटे में चोर सलाखों के पीछे”— जैतपुरा पुलिस की मुस्तैदी ने फिर जीता लोगों का भरोसा।











Users Today : 46
Users This Year : 17830
Total Users : 30423
Views Today : 102
Total views : 60357